
Lauki Ka Pulao Recipe: गर्मी में पेट को आराम देगा लौकी का पुलाव, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है परफेक्ट; बच्चों को भी आएगा पसंद
Bottle Gourd Pulao Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का और हेल्दी खाना खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो लौकी का पुलाव एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लौकी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी आराम पहुंचाती है। वहीं चावल और हल्के मसालों के साथ बना यह पुलाव स्वाद में भी काफी टेस्टी लगता है। बच्चे भी इसे मजे से खा लेते हैं। अगर आप लंच या डिनर के लिए कुछ हल्का लेकिन स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर आसान तरीके से लौकी का पुलाव जरूर ट्राई करें
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 कप बासमती चावल, 1 छोटी लौकी (कद्दूकस हुई), 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 2 लौंग
Image: freepik
1 छोटी इलायची, आधा छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच घी या तेल, 2 कप पानी, थोड़ा हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले चावल को धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें। अब कुकर या पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर हल्का भून लें।
Image: Freepik
इसके बाद कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। अब इसमें लौकी डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लें। फिर हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें।
Image: AIAdvertisement
अब भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथों से चलाएं। इसके बाद पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 1-2 सीटी आने तक पकाएं।
जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तो पुलाव को हल्के हाथों से फुलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Image: AI
लौकी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। यह पेट को हल्का रखती है और पाचन बेहतर बनाती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है।
Image: Social Media
कम मसालों में बनने की वजह से यह हेल्दी मील माना जाता है। लौकी का पुलाव आप दही, रायता, पुदीने की चटनी या पापड़ के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
Image: Freepik