
Lauki Ka Laddu Recipe: लौकी की बर्फी तो बहुत खाई होगी, एक बार ट्राई करें ये लाजवाब लौकी के लड्डू; नोट करें आसान रेसिपी
Lauki Ka Laddu Recipe:अक्सर घरों में बच्चे हो या बड़े, लौकी की सब्जी देखकर मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर आप इसी लौकी से कुछ मीठा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस बार लौकी की बर्फी के बजाय बेहद लाजवाब 'लौकी के लड्डू' ट्राई करें। यह स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन फ्यूजन है, जिसे त्योहारों से लेकर व्रत तक में आसानी से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/6
|
|
सामग्री - लौकी,मावा,चीनी,घी,सूखे मेवे,बादाम, काजू और पिस्ता, इलायची आदि।
2/6
|
|
सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें। लौकी को मोटे कद्दूकस से कस लें ताकि लड्डू में अच्छे लच्छे आएं। लौकी को मोटे कद्दूकस से कस लें ताकि लड्डू में अच्छे लच्छे आएं।
Advertisement
3/6
|
|
हाथों से दबाकर लौकी का अतिरिक्त पानी निकाल दें, इससे पकने में कम समय लगेगा।
4/6
|
|
एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें। अब इसमें निचोड़ी हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें जब तक कि उसकी कच्ची महक न निकल जाए।
Advertisement
5/6
|
|
जब लौकी का पानी सूख जाए, तब इसमें मावा डालकर अच्छे से मिलाएं। इलायची पाउडर और मेवे डालकर आंच बंद कर दें।
6/6
|
|
हथेलियों की मदद से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। लड्डू को और सुंदर बनाने के लिए आप इन्हें सूखे नारियल के बुरादे में लपेट सकते हैं।