
Lauki Ka Dhokla Recipe: घर में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी लौकी का ढोकला, नोट करें हेल्दी और आसान रेसिपी
Lauki Ka Dhokla Banane Ki Vidhi: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और हल्का खाना चाहते हैं, तो लौकी का ढोकला आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। लौकी से बना यह ढोकला न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बहुत कम तेल में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं घर पर सॉफ्ट और स्पंजी लौकी का ढोकला बनाने की आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
लौकी का ढोकला बनाने के लिए सामग्री: 1 लौकी, 1 कप बेसन, 2 बड़े चम्मच सूजी, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच, ½ छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 नींबू का रस, 1 पैकेट चम्मच ईनो
Image: freepik
तड़के के लिए: 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच राई, 8-10 करी पत्ते, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल, 2 बड़े चम्मच पानी, 1 छोटा चम्मच चीनी1 छोटा चम्मच नींबू का रस, हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस करें। एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन, सूजी, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
Image: Instagram
अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा-सा पानी मिलाएं। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। अब स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें।
Image: AIAdvertisement
जिस प्लेट या ढोकला मोल्ड में ढोकला बनाना है, उसे हल्का-सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें। बैटर में सबसे आखिर में ईनो डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालते ही हल्के हाथों से मिलाएं।
Image: AI
तुरंत बैटर को ग्रीस की हुई प्लेट में डाल दें। अब इसे पहले से गर्म स्टीमर में 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें। टूथपिक डालकर जांच लें। अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए तो ढोकला तैयार है।
Image: AI
ढोकले को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें। एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हरी मिर्च और सफेद तिल डालकर कुछ सेकंड भून लें।
Image: AI
अब इसमें 2 बड़े चम्मच पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक उबाल आने दें। तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से डाल दें। अंत में हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर सजाएं।
गरमा-गरम लौकी का ढोकला हरी धनिया की चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर की सॉस के साथ परोसें। यह सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या टिफिन के लिए भी एक शानदार विकल्प है।
Image: AI
मुलायम और ताजी लौकी का ही इस्तेमाल करें। ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा देर तक न रखें, तुरंत स्टीम करें। बैटर को बहुत ज्यादा न फेंटें, इससे ढोकला सॉफ्ट बनता है।
Image: AI
इसमें बारीक कद्दूकस की हुई गाजर या बारीक कटी शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं। ढोकले को हमेशा मध्यम आंच पर स्टीम करें, इससे यह अच्छी तरह फूलता है और स्पंजी बनता है।
Image: Meta AI