Lauki Ka Chilla Recipe

Lauki Ka Chilla Recipe In Summer: नाश्ते में बनाएं लौकी-मूंग दाल चीला, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है बेस्ट; मिनटों में होगा तैयार

Lauki Cheela Recipe: गर्मी के मौसम में लोग ऐसा नाश्ता खाना पसंद करते हैं जो हल्का हो, जल्दी पच जाए और शरीर को एनर्जी भी दे। ऐसे में लौकी और मूंग दाल से बना चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। लौकी शरीर को ठंडक पहुंचाती है, जबकि मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। यही वजह है कि यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना के पराठे या ब्रेड से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी-मूंग दाल चीला जरूर बनाएं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप पीली मूंग दाल, 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 चम्मच हरा धनिया, 1/2 चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा तेल

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीला बनाने की आसान विधि: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो। अब इस बैटर में कद्दूकस की हुई लौकी, हरा धनिया, जीरा, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। अब एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। तैयार है गर्मागर्म लौकी-मूंग दाल चीला। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे आप हरी चटनी, दही या टमाटर की सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। लौकी में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।  

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं मूंग दाल पेट के लिए हल्की मानी जाती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है। यह नाश्ता वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 
 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते, तो आप इस तरह चीला बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। स्वाद के कारण बच्चे भी इसे मजे से खा लेते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा पनीर या बारीक कटी सब्जियां भी मिला सकते हैं।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड