
Lauki Ka Bharta Recipe: गर्मी में मिनटों में बनाएं लौकी का भरता, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां; नोट करें विधि
How To Make Lauki Ka Bharta At Home: गर्मी के मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाना हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में लौकी का भरता एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह खाने में बेहद टेस्टी लगता है और पेट के लिए भी हल्का होता है। अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर में ट्राई करें लौकी का मसालेदार भरता। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी मजे से खा लेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 लौकी, 2 टमाटर, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक, हरा धनिया
बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इसे कुकर में थोड़ा पानी डालकर 2 सीटी आने तक उबाल लें। जब लौकी ठंडी हो जाए तो उसका पानी निचोड़कर अच्छे से मैश कर लें।
Advertisement
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
Image: AI
अब कटे हुए टमाटर डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। मसालों को तब तक पकाएं जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाएं।
Image: FreepikAdvertisement
इसके बाद मैश की हुई लौकी डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं। ऊपर से गरम मसाला डालकर 4-5 मिनट तक भून लें ताकि भरते में बढ़िया स्वाद आ जाए।
Image: AI
अब गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें। इसे गर्मागर्म रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
Image: AI
लौकी में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाती है और गर्मी में पाचन को भी बेहतर रखने में मदद करती है।
Image: freepik
साथ ही यह हल्की होने के कारण वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
Image: Instagram