
Lauki Hare Pyaz Ke Pakode Recipe: परफेक्ट स्नैक है लौकी-हरे प्याज के पकोड़े, कम तेल में होंगे तैयार; बढ़ जाएगा चाय का स्वाद
Bottle Gourd Green Onion Pakora Recipe: शाम की हल्की भूख हो या बारिश के मौसम में कुछ टेस्टी खाने का मन, पकोड़े हमेशा सबसे पहले याद आते हैं। अगर आप इस बार कुछ अलग और हल्का स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी और हरे प्याज के पकोड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये पकोड़े स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम तेल में भी आसानी से तैयार हो जाते हैं। लौकी की वजह से ये अंदर से नरम और बाहर से हल्के क्रिस्पी बनते हैं। गर्म चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 लौकी, 1 हरा प्याज, 1 कप बेसन, 2 हरी मिर्च , 1 छोटा चम्मच अदरक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक, हरा धनिया, जरूरत अनुसार पानी, तेल
Image: Freepik
सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का दबाकर पानी निकाल लें। अब एक बड़े बर्तन में लौकी, हरा प्याज, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
Image: AIAdvertisement
अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो।
अब गैस पर तवा या पैन गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। छोटे-छोटे पकोड़े डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। चाहें तो इन्हें कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
Image: AIAdvertisement
स्वाद बढ़ाने के लिए बैटर में थोड़ा चावल का आटा मिलाने से पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं। अगर तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इन पकोड़ों को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
Image: AI
लौकी शरीर को ठंडक देने में मदद करती है और हरा प्याज स्वाद के साथ हल्की कुरकुराहट भी देता है। ऐसे में यह स्नैक स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाता है।
Image: freepik
कम तेल में बनने की वजह से इसे बिना ज्यादा के भी खाया जा सकता है।
Image: AI