lauki galouti kabab recipe hotel style at home bottlegourd kabab recipe healthy snack

Lauki Galouti Kebab Recipe: घर में ऐसे बनाएं होटल जैसे लौकी के गलौटी कबाब, खाते ही कहेंगे वाह! नोट करें आसान विधि

Lauki Kabab Recipe: अगर आप हर बार नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस बार लौकी के गलौटी कबाब जरूर ट्राई करें। आमतौर पर लोग लौकी की सब्जी या कोफ्ते बनाते हैं, लेकिन लौकी से बने गलौटी कबाब भी बेहद लाजवाब लगते हैं। बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम ये कबाब बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। इन्हें बहुत कम तेल में भी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी के गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री: 1 लौकी, 2 उबले हुए आलू, 1/2 कप भुना हुआ बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।

Image: Meta AI
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, हरा धनिया, नमक, तेल। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके हल्का सा उबाल लें या भाप में पका लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब एक बड़े बर्तन में उबले आलू को मैश करें।

Image: Instagram
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें तैयार की हुई लौकी, भुना बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और भुना बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स मिला सकते हैं। एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। 

Image: AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तैयार कबाबों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेक लें। जब कबाब अच्छी तरह पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें।

Image: AI
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी के गलौटी कबाब को हरी धनिया की चटनी, पुदीना चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी का पानी अच्छी तरह निचोड़ना न भूलें, इससे कबाब टूटेंगे नहीं। भुना बेसन कबाब को बेहतरीन स्वाद और अच्छी बाइंडिंग देता है। कबाब को हमेशा मध्यम आंच पर ही सेंकें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं। 

Image: AI
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो इसमें बारीक काजू या पनीर भी मिलाकर स्वाद को और रिच बना सकते हैं। इसे एक बार घर पर जरूर बनाएं, यकीन मानिए हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा।

Image: AI
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप सेहत और स्वाद दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह लौकी के गलौटी कबाब की रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

Image: freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड