lauki chana dal cutlet recipe healthy snack recipe bottle gourd

Lauki Chana Dal Cutlet Recipe: अबतक नहीं खाया होगा लौकी-चना दाल का कटलेट, जानिए हेल्दी नाश्ते की रेसिपी

Lauki Chana Dal Cutlet Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी और चना दाल से बने कटलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और पानी होता है, जबकि चना दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इन दोनों का मेल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को पोषण भी देता है। इन कटलेट्स को बहुत कम तेल में तवे पर भी बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी-चना दाल कटलेट बनाने के लिए सामग्री: 1 कप चना दाल, 1 लौकी, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर। 

Image: freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

½ छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2-3 बड़े चम्मच बेसन, तेल। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले भीगी हुई चना दाल का पानी निकाल लें और इसे बिना ज्यादा पानी डाले दरदरा पीस लें। अब कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा निचोड़कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े बाउल में पिसी हुई चना दाल, लौकी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो उसमें बेसन या ओट्स पाउडर मिलाएं। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे कटलेट आसानी से बन जाएंगे। अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या टिक्की के आकार के कटलेट बना लें। एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेंक लें। गरमा-गरम लौकी-चना दाल कटलेट को हरी धनिया की चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ परोसें। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो इसे शाम की चाय या बच्चों के टिफिन में भी शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार है। कम तेल में तैयार होने वाला हेल्दी स्नैक है। 

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए पौष्टिक विकल्प है। वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी अच्छा नाश्ता हो सकता है।

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कटलेट को और ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए मिश्रण में थोड़ा सा सूजी या ब्रेडक्रम्ब्स मिला सकते हैं। वहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड