
Lauki Besan Gatte Ki Sabji Recipe: पनीर भी हो जाएगा फेल, जब घर में बनेगी लौकी-बेसन के गट्टे की सब्जी, बनाना भी है आसान
Lauki Ke Gatte Ki Sabji Recipe: अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर घर वाले बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें स्वाद से भरपूर लौकी-बेसन के गट्टे की सब्जी। लौकी और बेसन का यह शानदार कॉम्बिनेशन इतना टेस्टी लगता है कि पनीर की सब्जी भी फीकी लगने लगे। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ यह सब्जी खाने का मजा ही अलग होता है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गट्टे बनाने के लिए: 1 कप बेसन,1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल
Image: AI
ग्रेवी के लिए: 2 टमाटर का पेस्ट, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच तेल, हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
सबसे पहले एक बाउल में बेसन, कद्दूकस की हुई लौकी, नमक, अजवाइन, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
Image: AI
अब इस मिश्रण की लंबी-लंबी रोल जैसी लोइयां बना लें। एक बर्तन में पानी गर्म करें और इन रोल्स को 10 मिनट तक उबाल लें। जब ये पक जाएं तो बाहर निकालकर ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
Image: AIAdvertisement
ग्रेवी बनाने की विधि: कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब टमाटर का पेस्ट डालें और मसाले मिलाकर अच्छे से पकाएं।
Image: AI
जब मसाले तेल छोड़ने लगें, तब इसमें दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। अब जरूरत के अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को 5 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद तैयार गट्टे ग्रेवी में डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि गट्टों में मसालों का स्वाद अच्छे से आ जाए। आखिर में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें।
Image: Freepik
तैयार है आपकी मसालेदार और टेस्टी लौकी-बेसन गट्टे की सब्जी। इसे गरम रोटी, तंदूरी पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व करें। घर वाले स्वाद चखते ही आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Image: AI