lauki aloo chilla recipe for healthy breakfast diet high protein for summer bottle gourd potato cheela

Lauki Aloo Ka Chilla Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं लौकी और आलू का चीला, नाश्ते के लिए परफेक्ट है ये आसान रेसिपी

Bottle Gourd Potato Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश ढूंढ रहे हैं, तो लौकी और आलू का चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि आलू इसका स्वाद और टेक्सचर बढ़ाने का काम करता है। यह चीला सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी-आलू का चीला बनाने के लिए सामग्री: 1 लौकी, 1 आलू, 1 कप बेसन, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक,  तेल
 

Image: freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी और आलू डालें। अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन बहने योग्य बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो। मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक करछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें। चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम लौकी-आलू का चीला तैयार है। इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें। बैटर में थोड़ा सूजी मिलाने से चीला ज्यादा क्रिस्पी बनता है। 
 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अधिक पौष्टिक बनाने के लिए बेसन के साथ थोड़ा रागी या ज्वार का आटा भी मिलाया जा सकता है। लौकी-आलू का चीला कम तेल में बनता है और इसमें फाइबर, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होता है। 

Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और दिन की शुरुआत के लिए एक पौष्टिक नाश्ता साबित हो सकता है। बच्चों के लिए इसमें बारीक कद्दूकस किया हुआ गाजर भी मिला सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस आसान और स्वादिष्ट लौकी-आलू चीला रेसिपी को जरूर ट्राई करें।  यह कम समय में तैयार होने वाली ऐसी डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड