
अपडेटेड 9 July 2025 at 23:53 IST
Korean Beauty Secret: जवां त्वचा के लिए आजमाएं यह कोरियन उपाय, झुर्रियां होंगी गायब और चेहरे पर आएगा ग्लो
खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन कुछ न कुछ नया ट्राई करते हैं। वहीं आजकल बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर एजिंग साइंस नजर आने लगी हैं। इसे कम करने और जवां त्वचा के लिए बाजार से मिलने वाले प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू चीजें काम में आ सकती है। आजकल कोरियन ब्यूटी काफी चर्चा में है। तो आइए जानते हैं जवां त्वचा पाने के लिए कोरियन ब्यूटी सीक्रेट ताकि आपका चेहरा करें नैचुरल तरीके से ग्लो-
- फोटो गैलरी
- 1 min read

किन चीजों से करें चेहरे की देखभाल?
- ऐलोवेरा जेल
- चावल का पानी

चेहरे पर चावल के पानी को लगाने के फायदे क्या हैं?
- इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा को एक नैचुरल ग्लो देते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा को लचीला बनाकर जवां रखने में मदद करते हैं।
Advertisement

चेहरे पर ऐलोवेरा जेल को लगाने के फायदे क्या हैं?
- यह त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
- ऐलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।

जवां त्वचा के लिए क्या है कोरियन उपाय?
सबसे पहले भिगोए हुए चावलों के पानी के साथ ऐलोवेरा जेल को मिक्स करें। इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
Image: FreepikAdvertisement

मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। अब पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
Image: Freepik
कितनी बार करें यह उपाय?
- यह उपाय आप हफ्ते में 2 बार तक आजमा सकते हैं।
- लगातार इस नुस्खे से आपको असर कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 23:53 IST