korean-glass-skin-using-rice-water-in-summer glowing skin natural face

Korean Glass Skin Using Rice Water: चेहरे पर चावल के पानी के साथ लगाएं ये चीजें, गर्मी में कोरियन की तरह शीशे सा चमकेगा फेस

Korean Glass Skin: आजकल हर कोई कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहता है। साफ, चमकदार और बिना दाग-धब्बों वाली त्वचा न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि चेहरे को हेल्दी लुक भी देती है। लेकिन तेज धूप, पसीना और प्रदूषण की वजह से गर्मियों में स्किन जल्दी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में चावल का पानी यानी राइस वॉटर आपकी त्वचा के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चावल के पानी में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। अगर इसमें कुछ चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए, तो त्वचा पर कांच जैसी चमक आ सकती है।

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। टैनिंग और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है। चेहरे को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही, ऑयली स्किन को बैलेंस करता है। स्किन को टाइट और मुलायम बनाता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1 कप चावल को अच्छी तरह धो लें। अब इसमें 2 कप पानी डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी को छान लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह स्किन को हाइड्रेट करता है और सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है। सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। कॉटन की मदद से राइस वॉटर का मिश्रण चेहरे पर लगाएं। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन में फर्क नजर आने लग सकता है। बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन होने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिश्रण को लंबे समय तक स्टोर न करें। नेचुरल चीजों से तैयार यह आसान उपाय गर्मियों में आपकी स्किन को फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर चेहरे पर जलन या खुजली हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें। नियमित देखभाल और सही खानपान के साथ आप भी पा सकते हैं कोरियन ग्लास स्किन जैसा निखार।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड