Korean glass skin using aloe vera gel on face for natural glowing skin

Korean Glass Glow Using Aloe Vera Gel: कोरियन की तरह शीशे सा चमकेगा चेहरा, एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं ये एक चीज

Korean Glass Skin Using Rice Water On Face: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, चमकदार और ग्लास जैसी दमकती हुई दिखे। यही वजह है कि इन दिनों कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है। अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल और चावल के पानी का ये आसान नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। ये दोनों चीजें स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करती हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एलोवेरा जेल के फायदे: स्किन को ठंडक देता है। चेहरे को मॉइस्चराइज रखता है। पिंपल और जलन कम करने में मदद करता है। नेचुरल ग्लो बढ़ाता है। 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चावल के पानी के फायदे: स्किन को टाइट और स्मूद बनाता है। चेहरे की डलनेस कम करता है। दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। स्किन में नैचुरल चमक लाता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरी चीजें: 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 3 चम्मच चावल का पानी, 1 छोटा कॉटन बॉल या ब्रश

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने का तरीका: आधा कप चावल को अच्छी तरह धो लें। अब इसमें एक कप पानी डालकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें। यही चावल का पानी है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लगाने का तरीका: सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। एक बाउल में एलोवेरा जेल और चावल का पानी मिलाकर मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेहतर रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले लगाने पर स्किन ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है।

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताजा एलोवेरा जेल और चावल का पानी इस्तेमाल करें। चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें, इससे स्किन बेहतर तरीके से इसे एब्जॉर्ब करती है।

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप भी बिना केमिकल वाले घरेलू उपाय से कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल और चावल के पानी का ये नुस्खा जरूर ट्राई करें। नियमित इस्तेमाल से चेहरा साफ, सॉफ्ट और चमकदार नजर आने लगेगा।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड