
अपडेटेड 9 June 2025 at 13:47 IST
अगर आपकी बालकनी में भी बढ़ गया है कबूतरों का आतंक, तो छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
गर्मियों में सोसाइटी और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग कबूतरों के आतंक से परेशान रहते हैं। घर की बालकनी में या गमलों में ये आकर बैठ जाते हैं और फिर गंदगी फैलाते हैं। इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

कबूतरों को भगाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं, जिससे आसानी से कबूतरों के आतंक से छुटकारा मिल सकता है। जानतें हैं इन उपायों के बारे में..
Image: Freepik
कपूर, सिरका या लहसुन जैसी चीजों की तेज गंध कबूतरों को पसंद नहीं होती। इन्हें गमलों के पास रखें। इससे कबूतर उस जगह पर नहीं आएंगे।
Image: FreepikAdvertisement

यूकेलिप्टस या पुदीने का एसेंशियल ऑयल पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसका गंध कबूतर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और उस जगह को छोड़कर चले जाते हैं।
Image: Shutterstock
कबूतर शिकारी पक्षियों से डरते हैं। बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक की उल्लू मूर्तियां कबूतरों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं। Image: Freepik
Advertisement

तेज रोशनी से परावर्तित होने वाली चीजें कबूतरों को डराती हैं। पुरानी सीडी या फॉइल स्ट्रिप्स बालकनी में लटका दें।
Image: Freepik
बालकनी के खुले हिस्सों पर फाइन मेश वाली नेट लगवा दें, ताकि कबूतर अंदर घुस ही न पाएं। Image: Shutterstock
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 June 2025 at 13:45 IST