
अपडेटेड 20 July 2025 at 19:18 IST
Kitchen Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घर में आ सकती है दरिद्रता
रसोई घर क बारे में कहा जाता है कि इसे जितना साफ रखेंगे उतनी ही सुख और समृद्धि का वास होगा। रसोई घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से किचन में कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

कहा जाता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा रहती है। कई लोग रसोई घर में चप्पल-जूते पहनकर भी प्रवेश नहीं करते हैं।
Image: Canva
आपके घर का किचन किस दिशा में हैं, यह बहुत मायने रखता है। किचन की दिशा से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का बहुत असर पड़ता है।
Image: CanvaAdvertisement

वास्तु के हिसाब से किचन में कभी भी वाशबेसिन और गैस स्टोव साथ में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि एक आग और दूसरा पानी का प्रतिनिधित्व करता है।
Image: Canva
अगर गैस चूल्हा और वॉशबेसिन को साथ में रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष होता है। इससे परिवार में कलह और आर्थिक परेशानी होती है।
Image: CanvaAdvertisement

किचन में कभी भी काले या ग्रे रंग की टाइल नहीं लगानी चाहिए। किचन में कभी भी डस्टबीन भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा रसोई घर में प्रवेश करती है।
Image: Canva
टूटे-फूटे बर्तन किचन में रखना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा किचन में कभी भी सूखे पौधों को नहीं रखना चाहिए।
Image: CanvaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 July 2025 at 19:18 IST