
Aam Ki Chutney Recipe: गर्मी में खाने का स्वाद बढ़ाएगी आम की खट्टी-मीठी चटनी, रोटी-पराठा सबके साथ लगेगी टेस्टी; नोट करें विधि
Mango Chutney Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे आम की खुशबू हर घर की रसोई में महकने लगती है। कच्चे आम से बनी खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। चाहे गर्म-गर्म पराठे हों, दाल-चावल या फिर साधारण रोटी, आम की चटनी हर खाने को खास बना देती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट आम की चटनी बनाना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 2 कच्चे आम, गुड़, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, नमक, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1/2 छोटा चम्मच राई, 2 बड़े चम्मच तेल,
Image: Freepik
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें राई और सौंफ डालकर तड़कने दें।
Image: Freepik
Advertisement
इसके बाद कटे हुए आम डालें और 2-3 मिनट तक हल्का भून लें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालें और आम को नरम होने तक पकाएं।
Image: AI
जब आम हल्के गल जाएं, तब इसमें गुड़ या चीनी डाल दें। गुड़ पिघलने तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में भुना जीरा पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी आम की चटनी।
Image: FreepikAdvertisement
इस चटनी को आप पराठे, पूरी, दाल-चावल, स्नैक्स या समोसे के साथ भी खा सकते हैं। गर्मियों में इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।
Image: AI
आम की चटनी खाने के फायदे: यह गर्मी में खाने का स्वाद बढ़ाती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। शरीर को ताजगी महसूस कराती है। साथ ही, बच्चों के टिफिन के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है।
Image: Freepik
अगर आपने अभी तक घर पर आम की चटनी नहीं बनाई है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसकी खट्टी-मीठी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
Image: Freepik