
Khatti Kadhi Recipe: घर में ऐसे बनाएं पकोड़ों वाली कढ़ी, भूल जाएंगे होटल का स्वाद; नोट करें आसान विधि
Kadhi Chawal Recipe At Home: कढ़ी-चावल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। खासकर खट्टी और मसालेदार पकोड़ों वाली कढ़ी खाने का मजा ही अलग होता है। अगर घर में बनी कढ़ी का स्वाद बिल्कुल ढाबा या होटल जैसा चाहिए, तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद पूरे परिवार का दिल जीत लेता है।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
पकोड़ों के लिए: 1 कप बेसन, 1 बारीक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
कढ़ी के लिए: 1 कप खट्टा दही, 3 बड़े चम्मच बेसन, 4 कप पानी, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार
Advertisement
तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना, 2 सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते, एक चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
Image: AI
पकोड़े बनाने की विधि: सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
Advertisement
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकोड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें। पकोड़ों को निकालकर अलग रख दें।
Image: AI
कढ़ी बनाने की आसान विधि: एक बड़े बर्तन में दही और बेसन डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गांठें न रहें। अब इसमें पानी, हल्दी और नमक डालकर मिला लें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें घी गर्म करें।
Image: Freepik
फिर जीरा, मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं। अब तैयार दही-बेसन वाला मिश्रण इसमें डाल दें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी फटे नहीं। मध्यम आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं।
जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें तैयार पकोड़े डाल दें। 5 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम खट्टी कढ़ी को जीरा राइस, सादे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
Image: AI
ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। ज्यादा खट्टापन चाहिए तो दही को थोड़ा पुराना इस्तेमाल करें।
Image: Social Media
पकोड़ों को नरम रखने के लिए तलने के बाद हल्के गुनगुने पानी में 2 मिनट डाल सकते हैं। तड़के में लहसुन डालने से कढ़ी का स्वाद और भी शानदार हो जाता है।
Image: Freepik