khaman dhokla recipe for summer evening snack bean gujarati recipe tasty and no oil snack

Khaman Dhokla Recipe: बिना तेल-फ्राई किए मिनटों में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला, गर्मी की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक

How To Make Dhokla At Home: अगर शाम के समय कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक खाने का मन हो, तो खमन ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह गुजरात की फेमस डिश है, जिसे अब हर घर में पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा तेल या फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती। भाप में तैयार होने वाला यह ढोकला खाने में सॉफ्ट, स्पंजी और बेहद स्वादिष्ट लगता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खमन ढोकला बनाने के लिए सामग्री: 1 कप बेसन, 1/2 कप दही, 1/2 कप पानी, 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, 1 पैकेट ईनो फ्रूट सॉल्ट

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तड़के के लिए: 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच राई, 7-8 करी पत्ते, 2 हरी मिर्च लंबी कटी हुई, 1/2 कप पानी, 1 चम्मच चीनी। तड़के वाला मीठा पानी डालने से ढोकला नरम और रसदार बनता है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन छान लें ताकि उसमें गांठें न रहें। अब इसमें दही, पानी, नमक, चीनी, नींबू का रस और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं। 

Image: AI
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा। अब एक स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रख दें। जिस प्लेट या ट्रे में ढोकला बनाना है, उसे हल्का सा ग्रीस कर लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर में आखिर में ईनो डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी डालते ही बैटर को हल्के हाथ से मिलाएं। बैटर तुरंत फूलने लगेगा। अब बिना देर किए इसे ग्रीस की हुई प्लेट में डाल दें।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्लेट को स्टीमर में रखकर लगभग 15 से 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। ढोकला पक गया है या नहीं, यह चेक करने के लिए उसमें चाकू डालें। अगर चाकू साफ बाहर आए, तो समझ जाएं कि ढोकला तैयार है।

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तड़का तैयार करें। एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। फिर इसमें पानी और चीनी डालकर एक उबाल आने दें। इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर डाल दें। 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुछ मिनट बाद ढोकले को टुकड़ों में काट लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें। ढोकला ज्यादा स्पंजी बनाने के लिए ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा देर तक न रखें। 

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो ऊपर से हरा धनिया और कद्दूकस किया नारियल भी डाल सकते हैं। हल्का, हेल्दी और स्वाद से भरपूर खमन ढोकला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। एक बार घर में यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
 

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड