
Kathal Aam Ka Mix Achar Recipe: गर्मी में किचन को देखकर ही आता है आलस? घर में बनाएं कटहल-आम का मिक्स अचार, सब्जी खाना जाएंगे भूल
Jack Fruit Raw Mango Pickle Recipe: गर्मी के मौसम में कच्चे आम का अचार तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और ज्यादा स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो कटहल और आम का मिक्स अचार जरूर बनाएं। कटहल की हल्की मिठास और कच्चे आम की खटास मिलकर ऐसा स्वाद देती है कि खाने की थाली में सब्जी की कमी भी महसूस नहीं होती।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 250 ग्राम कच्चा कटहल, 2 कच्चे आम, 1 बड़ा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच कलौंजी
Image: Freepik
1 छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच हींग, 1 कप सरसों का तेल। बता दें कि यह अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता और दाल-चावल, पराठे या साधारण रोटी के साथ भी खाने का मजा दोगुना कर देता है।
Image: FreepikAdvertisement
अचार बनाने की आसान विधि: सबसे पहले कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कच्चे आम को भी धोकर छोटे पीस में काट लें। ध्यान रखें कि दोनों में पानी बिल्कुल न रहे, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है।
Image: AI
अब एक बड़े बर्तन में कटहल और आम डालें। इसमें नमक और हल्दी मिलाकर करीब 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। इससे कटहल थोड़ा नरम हो जाएगा और आम का पानी भी निकल जाएगा।
Image: FreepikAdvertisement
इसके बाद एक पैन में सौंफ, मेथी, राई और कलौंजी को हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें। अब कटहल और आम में लाल मिर्च, भुने मसाले और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
Image: AI
ऊपर से सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और अचार में मिला दें। अब इस अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें। 3 से 4 दिन तक धूप दिखाएं। बीच-बीच में सूखे चम्मच से चलाते रहें।
Image: AI
कुछ ही दिनों में स्वादिष्ट कटहल-आम का मिक्स अचार तैयार हो जाएगा। अचार में बिल्कुल भी पानी नहीं जाना चाहिए। हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।
Image: AI
सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करके ठंडा करने के बाद ही डालें। धूप दिखाने से अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
Image: Freepik
कटहल-आम का यह मिक्स अचार इतना टेस्टी लगता है कि लोग बार-बार मांगकर खाएंगे। अगर गर्मी में रोज-रोज सब्जी बनाने का मन नहीं करता, तो यह अचार आपकी थाली का स्वाद आसानी से बढ़ा सकता है।
Image: AI