
Kankhajura Bhagane Ke Upay: बारिश शुरू होते ही किचन-बाथरूम में निकलने लगे कनखजूरे? 2 रुपये के देसी उपाय से मिल जाएगा छुटकारा
Kankhajura Removal Tips: बारिश के मौसम में घर, किचन या बाथरूम में कनखजूरा दिखना आम बात है। ये काफी डरावने और जहरीले होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें भगाने के 5 बेहद सस्ते और अचूक घरेलू उपाय।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नमक: बाथरूम की नालियों और कोनों में सेंधा या सादा नमक छिड़क दें। नमक कनखजूरों के शरीर की नमी सोख लेता है, जिससे वे तुरंत घर से भाग खड़े होते हैं या मर जाते हैं।
Image: Freepik
नीम का शक्तिशाली स्प्रे: नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें या नीम के तेल का इस्तेमाल करें। इस पानी को घर के हर कोने में स्प्रे करें। नीम की कड़वी महक से कनखजूरे और कीड़े दूर रहते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
कपूर की जादुई गोलियां: कपूर की तेज गंध कीड़े-मकोड़ों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। बाथरूम की नाली के पास, सिंक के नीचे और किचन के कोनों में कपूर की कुछ गोलियां जरूर रख दें।
Image: Freepik
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल: एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें पेपरमिंट या टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे दरवाजों, नालियों और दरारों में छिड़कें। यह एक प्राकृतिक और खुशबूदार कीटनाशक है।
Image: FreepikAdvertisement
बेकिंग सोडा और चीनी का जाल: बेकिंग सोडा में थोड़ी पिसी चीनी मिलाकर दरारों और खिड़कियों के पास रख दें। मीठे की खुशबू से वे इसकी तरफ आएंगे और बेकिंग सोडा खाते ही उनका काम तमाम हो जाएगा।
Image: Freepik
कनखजूरे नमी वाली जगह पर पनपते हैं। घर में सीलन न रहने दें, नालियों को जाली से ढक कर रखें और फर्श सूखा रखें। साफ-सफाई ही इन्हें घर से दूर रखने का सबसे पक्का तरीका है।
Image: AI