kakdi pudina chutney recipe for summer Armenian Cucumber and mint leaves chutney recipe

Kakdi Pudina Ki Chutney Recipe: गर्मी से बचने के लिए घर में बनाकर खाएं ककड़ी-पुदीने की चटपटी चटनी, चावल-रोटी सबके साथ लगेगी बेस्ट; नोट करें विधि

Pudina Kakdi Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में खाने के साथ कुछ ठंडा और हल्का मिल जाए, तो मज़ा ही आ जाता है। ऐसे में ककड़ी और पुदीने की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह चटनी न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ा देती है। इसे आप रोटी, पराठा, चावल या स्नैक्स के साथ आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवश्यक सामग्री: 1 ककड़ी, पुदीने के पत्ते, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 टुकड़ा अदरक,1-2 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक,1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, थोड़ा सा पानी
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले ककड़ी को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में ककड़ी, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें। तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें। बस आपकी ठंडी-ठंडी चटपटी चटनी तैयार है।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ खाएं। समोसा, पकौड़ी या सैंडविच के साथ भी इसका स्वाद शानदार लगता है। गर्मियों में लंच के साथ जरूर शामिल करें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ककड़ी शरीर को हाइड्रेट रखती है। पुदीना ठंडक देता है और पाचन बेहतर करता है। यह चटनी हल्की और हेल्दी होती है
 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्यादा ठंडक के लिए आप इसमें थोड़ा दही भी मिला सकते हैं। तीखापन कम या ज्यादा करने के लिए हरी मिर्च अपनी पसंद से डालें। ताजा पुदीना इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और खुशबू बढ़ती है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह ककड़ी-पुदीना चटनी जरूर ट्राय करें। यह जल्दी बनती है और हर खाने के साथ परफेक्ट लगती है।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड