
Kachche Aam Ki Dal Recipe: घर में बनाएं कच्चे आम की दाल, गर्मी में पेट के लिए है बेस्ट; नोट करें यूनिक रेसिपी
Raw Mango Dal Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में कच्चा आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर लोग इससे चटनी, पना या अचार बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की दाल खाई है? खट्टे-मीठे स्वाद वाली यह दाल खाने में बेहद टेस्टी लगती है और पेट को भी ठंडक पहुंचाती है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह रोज की दाल से बिल्कुल अलग स्वाद देती है। आइए जानते हैं कच्चे आम की दाल बनाने की आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
कच्चे आम की दाल बनाने के लिए सामग्री: 1 कप तुअर दाल, 1 छोटा कच्चा आम, 2 हरी मिर्च1 छोटा टमाटर, 1/2 चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक,1 चम्मच गुड़, 2 चम्मच घी
Image: AI
तड़के के लिए: 1/2 चम्मच राई, 1/2 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 7-8 करी पत्ते, 2 सूखी लाल मिर्च, थोड़ा हरा धनिया
Advertisement
दाल बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। अब कुकर में दाल डालें और उसमें हल्दी, नमक और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।
अब कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं तो आम थोड़ा ज्यादा डाल सकते हैं। एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें।
Image: FreepikAdvertisement
उसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालकर हल्का भून लें। अब कटे हुए कच्चे आम डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि आम थोड़ा नरम हो जाए।
Image: AI
इसके बाद पकी हुई दाल इसमें मिलाएं। जरूरत के हिसाब से पानी डालें और 5 मिनट तक उबाल लें। अंत में थोड़ा गुड़ डालें ताकि खट्टेपन का स्वाद बैलेंस हो जाए। ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
कच्चे आम की दाल को आप गर्म चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ खा सकते हैं। गर्मी के दिनों में यह दाल हल्की भी लगती है और पेट को ठंडक भी देती है।
Image: AI
शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलती है। पाचन बेहतर रहता है। विटामिन-सी से भरपूर होती है। गर्मी में भूख बढ़ाने में मदद करती है। स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है।
Image: Freepik