Jowar Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, 10 मिनट में तैयार करें ज्वार चीला; कम कैलोरी में भरेगा पेटjowar chilla recipe in summer breakfast healthy indian dish high protein weight loss recipe in 10 minutes

Jowar Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, 10 मिनट में तैयार करें ज्वार चीला; कम कैलोरी में भरेगा पेट

Healthy Breakfast Chilla Recipe In Summer: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ज्वार का चीला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ज्वार फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है। यह चीला बहुत कम समय में तैयार हो जाता है और स्वाद में भी शानदार लगता है। सुबह की भागदौड़ में आप सिर्फ 10 मिनट में यह टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्वार चीला बनाने के लिए सामग्री: 1 कप ज्वार का आटा, 1 प्याज, 1 छोटा, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 2 बड़े चम्मच दही, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, जरूरत अनुसार पानी, थोड़ा सा तेल

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार का आटा लें। इसमें दही डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। अब एक करछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें।
 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। जब चीला अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। गरमा-गरम ज्वार चीला हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्वार ग्लूटेन फ्री होता है और पेट के लिए हल्का माना जाता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। 
 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में भी यह शरीर को हल्का और एक्टिव रखने में मदद करता है। अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
 

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड