Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE

Jhal Muri Recipe: घर पर कैसे बनाएं तीखी-तीखी झालमुड़ी? जिसकी बंगाल चुनाव में खूब हुई चर्चा, जानें आसान रेसिपी

Jhal Muri Recipe: बंगाल चुनाव के दौरान जिस स्ट्रीट फूड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है झालमुड़ी। बंगाल में अपने दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी की एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई। इसका तीखा, चटपटा और झटपट बनने वाला यह स्नैक अब हर किसी की जुबान पर है। अगर आप भी इसका असली स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झालमुड़ी बंगाल का फेवरेट स्ट्रीट फूड है, जो मुरमुरे, मसाले और ताजी सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है। इसका तीखा और खट्टा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। इसे बनाना काफी आसान तरीका है। 

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झालमुड़ी बनाने के लिए जिन समाग्रियों की जरूरत होती है, उसमें मुरमुरे, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले आलू, धनिया पत्ती, सरसों का तेल, नींबू का रस, नमक और चाट मसाला चाहिए होते हैं।
 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झालमुड़ी का असली स्वाद इसके मसालों में छुपा होता है। सरसों का तेल और चाट मसाला इसे खास बंगाली फ्लेवर देते हैं, जो इसे बाकी स्नैक्स से अलग और टेस्टी लगते हैं। 
 

Image: freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मुरमुरे लें। उसमें प्याज, टमाटर, उबले आलू और हरी मिर्च डालें। अब इसमें नमक, चाट मसाला, सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप इसे और ज्यादा तीखा बनाना चाहते हैं, तो इसमें लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च डाल सकते हैं। ऊपर से धनिया पत्ती डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

 

Image: freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झालमुड़ी को आप शाम के नाश्ते में या हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। यह झटपट बनने वाला हेल्दी और टेस्टी स्नैक है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
 

Image: freepik
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड