Jamun Smoothie Recipe

Jamun Smoothie Recipe: घर में आसानी से बनेगी जामुन से बनी ये हेल्दी स्मूदी, पीते ही बच्चे भी हो जाएंगे फैन

Jamun Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए आए दिन कुछ न कुछ ठंडा पीना पसंद करती हैं, तो आज हम आपको जामुन से बनने वाली बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद स्मूदी की रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी बनाना बेहद न सिर्फ आसान है, बल्कि घर के बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। आइए जानते हैं कि आप घर पर जामुन की स्मूदी कैसे तैयार कर सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जामुन की स्मूदी बनाने की सामग्री

  • 10-15 जामुन का गूदा
  • गाढ़ा ठंडा दही या लस्सी
  • 4-5 इलायची पाउडर
  • आधी कटोरी ड्राई फ्रूट्स
  • मीठे के लिए खजूर
     
Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले सभी जामुन को पानी से अच्छे से धो लें। अब जामुन को किसी साफ और सूखे कटोरे में रख लें। एक- एक करके सभी जामुन ने उसका गूदा निकालकर अलग कटोरी में रखते जाएं।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक मिक्सर जार में जामुन का गूदा, ठंडा गाढ़ा दही या लस्सी, शहद और इलायची पाउडर एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए डालें। 

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इसमें थोड़ी सी रबड़ी भी मिला सकती हैं। इसके साथ ही मीठे के लिए खजूर मिलाएं, ये एक बेस्ट और हेल्दी ऑप्शन है। 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इन सभी सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि स्मूदी एकदम मखमली और मुलायम न हो जाए। आपकी टेस्टी स्मूदी तैयार है, इसे कांच के गिलास में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड