jamun-seeds-benefits-health-skin-gardening-uses know how to make jamun powder at home

Jamun Seeds Uses: बेकार समझकर फेंके नहीं जामुन के बीज, घर में कई तरह से कर सकते हैं यूज; स्किन से लेकर गार्डनिंग तक में मददगार

Jamun Ke Beej Ke Fayde: क्या आप जामुन खाने के बाद उसके बीज फेंक देते हैं? ये बीज बेकार नहीं हैं, बल्कि सेहत, स्किन और गार्डनिंग के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं इनके अनोखे फायदे

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेदाग और निखरी स्किन में मददगार: जामुन के बीजों का बारीक पाउडर बना लें। इसे कच्चे दूध या गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं और स्किन पर गजब का प्राकृतिक निखार आता है।

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गार्डनिंग में मददगार: अगर आप पौधे लगाने के शौकीन हैं, तो इन बीजों का इस्तेमाल बेहतरीन प्राकृतिक खाद बनाने में कर सकते हैं। इससे मिट्टी उपजाऊ बनती है और पौधों को भरपूर पोषण मिलता है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डायबिटीज में रामबाण: जामुन के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत असरदार हैं। इसके सूखे बीजों का पाउडर बनाकर रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लेने से शुगर लेवल मेंटेन रहता है।

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पेट की समस्याओं से छुटकारा: अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो जामुन के बीजों का चूर्ण आपके बहुत काम आ सकता है। यह पेट को साफ रखकर पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मजबूत दांत और मसूड़े: जामुन के बीजों की राख या इसके बारीक पाउडर से मंजन करने से दांत मजबूत होते हैं। यह मसूड़ों से खून आने की समस्या और मुंह की दुर्गंध को भी आसानी से दूर करता है।

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पाउडर बनाने के लिए जामुन के बीजों को अच्छी तरह धोकर तेज धूप में सुखा लें। जब ये बिल्कुल कड़क हो जाएं, तो मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और इसे एक एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित स्टोर करें।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड