
Jamun Kanji Recipe: डायबिटीज और डाइजेशन दोनों के लिए वरदान है जामुन की कांजी, नोट करें रेसिपी
बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन कुछ ऐसे फल जो आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद में जामुन को एक चमत्कारी फल माना गया है, और इसी जामुन से तैयार 'जामुन की कांजी' इन दिनों हेल्थ फ्रीक्स की पहली पसंद बनी हुई है। यह न सिर्फ एक रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक है, बल्कि डायबिटीज और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जामुन में मौजूद एंटी-डायबिटिक तत्व ब्लड ग्लूकोज लेवल को स्थिर रखते हैं, जबकि कांजी का फर्मेंटेशन करोड़ों अच्छे प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पैदा करता है जो सीधे पेट के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
सामग्री - ताजा जामुन, पीली/काली राई पाउडर,काला नमक,भुना जीरा पाउडर,एक चुटकी हींग और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
Advertisement
जामुन को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें। जामुन का सारा गूदा निकालें और बीज अलग रख दें। पल्प को मिक्सर जार में डालकर स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें।
तैयार प्यूरी को कांच के साफ जार में डालें और ऊपर से 1 लीटर पानी डालें। इसके बाद राई का पाउडर, काला नमक, भुना जीरा और हींग डालकर लकड़ी के चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
Advertisement
जार के मुंह को कपड़े से बांधें। इसे 2 से 3 दिनों के लिए धूप में रखें। रोजाना एक बार चम्मच से हिलाएं ताकि फर्मेंटेशन बेहतर हो सके।
जामुन में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर शुगर स्पाइक्स को रोकता है।
फर्मेंटेशन के जरिए बने गुड बैक्टीरिया पेट फूलना, एसिडिटी, कब्ज और अपच को पूरी तरह जड़ से खत्म करते हैं।
यह एंटी-ऑक्सीडेंट ड्रिंक खून को साफ करती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा स्वस्थ होती है।