
Jamun Ki Chutney Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं टेस्टी जामुन की चटपटी चटनी, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह! नोट करें विधि
Jamun Ki Chutney Banane Ka Tarika: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में जामुन मिलने लगते हैं। जामुन न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप रोज-रोज एक ही तरह से जामुन खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको जामुन की एक मजेदार और चटपटी चटनी बनाना सिखाएंगे, जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सामग्री: 1 कप जामुन (बीज निकालकर), 1-2 हरी मिर्च, पुदीना, धनिया पत्ते, स्वादनुसार काला नमक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच चीनी या गुड़
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह धो लें और उनके बीज निकाल लें। अब मिक्सर में जामुन, हरी मिर्च, पुदीना और धनिया डालें।
Advertisement
इसमें काला नमक, साधारण नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर इसे स्मूद पीस लें।
Image: Freepik
अब इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा चीनी या गुड़ डालकर अच्छे से मिला लें। आपकी स्वादिष्ट जामुन की चटनी तैयार है।
Image: FreepikAdvertisement
इस चटनी को आप पराठे, पकौड़े, समोसे या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह चटनी खाने में खट्टी-मीठी और हल्की तीखी होती है, जो हर किसी को पसंद आएगी।
अगर आपको ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद है, तो नींबू थोड़ा ज्यादा डाल सकते हैं। चटनी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो जामुन की ये चटनी जरूर बनाएं। एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा।