
Jaljeera Recipe In Summer: गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा जलजीरा, घर के इन मसालों से करें मिनटों में तैयार; आप रहेंगे कूल-कूल
How To Make Jaljeera At Home: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा पीना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी, तो जलजीरा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें भुना जीरा, काला नमक, सामान्य नमक और इमली का पल्प या नींबू का रस डालें। अब ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
Image: AI
जलजीरा पीने के फायदे: शरीर को ठंडा रखता है। डिहाइड्रेशन से बचाता है। पाचन को सुधारता है। गैस और एसिडिटी में राहत देता है। साथ ही, ताजगी और एनर्जी देता है।
Image: AIAdvertisement
सामग्री: पुदीना पत्तियां, हरा धनिया, 1-2 हरी मिर्च, अदरक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच इमली का पल्प, 3-4 गिलास ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े
Image: meta AI
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डालें। इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
Image: AIAdvertisement
चाहें तो इसे छान लें ताकि ड्रिंक और स्मूद हो जाए। ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। ज्यादा ठंडक के लिए इसमें थोड़ा सा बूंदी भी डाल सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला मिला सकते हैं।
Image: AI
गर्मी में जब भी आपको कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करे, तो बाजार के ड्रिंक्स की बजाय घर का बना जलजीरा ट्राई कर सकते हैं। यह आपको अंदर से ठंडा रखेगा और दिनभर तरोताजा महसूस कराएगा।
Image: AI
अगर खट्टापन ज्यादा पसंद है, तो नींबू थोड़ा ज्यादा डालें। पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं।
Image: Freepik