
अपडेटेड 6 August 2025 at 14:52 IST
Hair Care Tips: मानसून में सिर में लगातार हो रही खुजली से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे करें ट्राई, जल्दी मिलेगी राहत
Itchy Scalp in Monsoon: बारिश के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। मानसूनी में सिर में खुजली होना भी आम बात है। कई लोग इस सीजन में लगातार खुजली से परेशान रहते हैं। तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करके देख सकते हैं...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

मानसून सुकून तो देता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ लेकर आता है कई समस्या भी। बारिश के मौसम में अक्सर ही लोग स्किन और बालों से जुड़ी कई दिक्कते होती हैं। इन्हीं में से एक है सिर में लगातार खुजली होना।
Image: Freepik
बारिश के मौसम में सिर में खुजली एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। बाल धोने के बाद भी सिर से खुजली जाने का नाम नहीं लेती।
Advertisement

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा में ठंडक देने वाले मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते है। फ्रेश एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बाद हल्के शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
Advertisement

इससे आपको जलन और खुजली में राहत मिलेगी। साथ ही साथ आपके बालों की चमक भी बढ़ेगी।

दही और नींबू: एक कप दही में आधे नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें। दही ठंडक देगा और नींबू एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। इससे भी आपको राहत मिलेगी।
Image: Freepik
नीम की पत्तियां: इन्हें को 15 मिनट पानी में उबालें और फिर ठंडा करने छानें। इस पानी से स्कैल्प धोएं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली दोनों से जल्दी राहत दिलाएगा।
Image: Freepik
नारियल तेल और शहद: आप 2 चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर भी स्कैल्प पर लगाकर ट्राई कर सकते हैं। 20-30 मिनट बाद बालों को हल्के शैम्पू से धोएं। नारियल तेल स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चर देगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 14:51 IST