
Imli Ki Chutney Recipe: गर्मी में चाट-पकौड़ी का मजा होगा दोगुना, घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल इमली की चटनी, नोट करें रेसिपी
Tamarind Chutney Recipe: गर्मियों में अगर आप समोसे, कचौड़ी, चाट या पकौड़ों का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो घर पर बनी खट्टी-मीठी इमली की चटनी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यह चटनी स्वाद में बिल्कुल हलवाई स्टाइल लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि सही तरीके से स्टोर करने पर यह 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होती। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
समाग्री
- 150 ग्राम इमली
- 150 ग्राम गुड़
- 1 से 2 चम्मच चीनी
- 2 कप गरम पानी
- 1 चम्मच तेल
- आधा चम्मच जीरा
- 2 चुटकी हींग
- आधा चम्मच दरदरी पिसी सौंफ
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- आधा चम्मच सोंठ
सबसे पहले इमली को 20 से 30 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद हाथों से अच्छी तरह मसलकर इसका गूदा निकाल लें। अब छलनी की मदद से इसे छान लें ताकि रेशे और बीज अलग- अलग निकलकर आए।
Image: freepikAdvertisement
कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करके, तड़का लगाने के लिए इसमें जीरा, हींग और दरदरी पिसी सौंफ डालकर हल्का भून लें। तड़के की खुशबू आने लगे तो इसमें तैयार किया हुआ इमली का पल्प डाल दें और उबाल आने तक पकाएं।
Image: freepik
इमली का पल्प में गुड़ और चीनी डालें। गुड़ के अच्छी तरह पिघलने के बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, सोंठ पाउडर और खरबूजे के बीज डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
Image: freepikAdvertisement
चटनी को करीब 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब चटनी चम्मच पर अच्छी तरह कोट होने लगे, तब गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि ठंडी होने के बाद चटनी और ज्यादा गाढ़ी हो जाती है।
Image: freepik
चटनी पूरी तरह ठंडी होने के बाद इसे एयर टाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह 2 से 3 महीने तक आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।
Image: freepik