imli ka sharbat recipe in summer cooling drink khatti meethi tamarind drink energy booster

Imli Ka Sharbat Recipe In Summer: गर्मी में शरीर को बर्फ सी ठंडक देगा इमली का खट्टा-मीठा शरबत, 2 मिनट में होगा तैयार; नोट करें विधि

Tamarind Drink Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडा और स्वादिष्ट शरबत पीने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में अगर आप कुछ खट्टा-मीठा और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो इमली का शरबत आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। यह शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ गर्मी और थकान से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इमली का शरबत बनाने के लिए सामग्री: 1 छोटी कटोरी इमली, 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी या गुड़, 2 गिलास ठंडा पानी, आधा छोटा चम्मच काला नमक,  आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, बर्फ के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां 

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले इमली को 10 से 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। जब इमली नरम हो जाए, तो इसे हाथों से अच्छी तरह मसलकर इसका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इमली के गूदे में ठंडा पानी मिलाएं। इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह घोल लें। फिर काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। अब तैयार शरबत को एक गिलास में छान लें ताकि इसमें कोई रेशे न रहें।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। आपका ठंडा-ठंडा इमली का शरबत तैयार है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इमली का शरबत पीने के फायदे: शरीर को तुरंत ठंडक देता है। गर्मी और लू से राहत दिलाने में मदद करता है। पाचन को बेहतर बनाने में सहायता करता है। खट्टा-मीठा स्वाद मूड को फ्रेश कर देता है। 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप शरबत को और ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा नींबू रस और चाट मसाला भी मिला सकते हैं। इससे इसका स्वाद और भी चटपटा लगेगा।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड