idli dhokla recipe at home soft spongy tasty healthy evening snack recipe

Idli Dhokla Recipe: तला-भुना नहीं, घर में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली ढोकला, गर्मी की शाम के लिए रहेगा परफेक्ट; नोट करें रेसिपी

How To Make Idli Dhokla At Home: अगर आप गर्मी की शाम में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो इडली ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद सॉफ्ट और टेस्टी होती है, बल्कि इसे बनाने में ज्यादा तेल या मेहनत भी नहीं लगती। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद खूब पसंद आता है। यह पेट के लिए भी हल्का रहता है और शाम की हल्की भूख के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इडली ढोकला बनाने के लिए सामग्री: 1 कप सूजी, 1/2 कप दही, 1/2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच तेल
 

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच राई, 7-8 करी पत्ते, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच तेल, थोड़ा सा हरा धनिया। अगर आप रोजाना के भारी स्नैक्स से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह इडली ढोकला जरूर बनाएं।

 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें। बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। इसके बाद तुरंत एक ग्रीस की हुई प्लेट या ढोकला मोल्ड में बैटर डाल दें। स्टीमर या कढ़ाही में पानी गर्म करें और बैटर वाली प्लेट को उसमें रख दें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

15 मिनट मीडियम आंच पर स्टीम करें। ढोकला पक जाए, तो उसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं होता। स्टीम में बनने की वजह से यह हेल्दी भी रहती है और जल्दी पच जाती है। 
 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें, फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें। यह तड़का तैयार ढोकले के ऊपर डाल दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और टुकड़ों में काट लें।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इडली ढोकला को आप हरी चटनी, नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका सॉफ्ट और स्पंजी स्वाद गर्मियों की शाम में चाय के साथ बेहद शानदार लगता है।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड