how to take care of eyes while ageing

अपडेटेड 14 July 2025 at 22:36 IST

Healthy Eyes: बढ़ती उम्र में भी आंखें रहेंगी तेज, बस करें ये आसान टिप्स फॉलो

उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर के बाकी अंगों की तरह आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है। धुंधला दिखना, जल्दी थकान होना या चश्में का नंबर बढ़ते जाना आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान आदतें और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक सेहतमंद रख सकते हैं। आइए जानते हैं वो आसान टिप्स जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं:

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डाइट में करें बदलाव

आंखों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं। आप विटामिन A, C, E और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का सेवन करें जैसे गाजर, पालक, मेथी, आंवला, बादाम और अखरोट। इसके अलावा मछली भी खा सकते हैं।

Image: Freepik

camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींद पूरी लें

रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है ताकि आपकी आंखें आराम कर सकें। नींद की कमी से आंखों में जलन, सूजन और थकावट हो सकती है।

Image: freepik

Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बॉडी को रखें हाइड्रेटेड

दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा आंखों में ठंडे पानी के छींटे दिन में 2-3 बार मारें। गर्मी और प्रदुषण आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Image: Canva

camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आंखों पर करें मसाज

हल्के हाथों से रोज 2-3 मिनट आंखों के चारों ओर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखें रिलैक्स होती हैं।

Image: Pexels

Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्क्रीन टाइम को सीमित करें

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को कमजोर कर सकता है। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए ब्रेक लें। स्क्रीन से 1 हाथ की दूरी रखें और ब्राइटनेस कम करें। 

Image: Unsplash

camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धूप में जाएं तो चश्मा पहनें

सूरज की तेज किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बाहर जाते समय UV प्रोटेक्शन वाला सनग्लास पहनें।

Image: Freepik

camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

योग और प्राणायाम करें

त्राटक, भ्रामरी और अनुलोम-विलोम जैसे योग अभ्यास आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनसे मानसिक तनाव भी कम होता है और आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

Image: Pixabay

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 22:36 IST