
Milk Storage Tips: क्या गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये देसी जुगाड़, घंटों रहेगा एकदम ताजा
How To Store Milk: गर्मियों का मौसम आते ही एक आम समस्या हर घर में देखने को मिलती है और वो है दूध का जल्दी फट जाना। सुबह उबाला हुआ दूध दोपहर तक खराब हो जाता है और शाम तक तो उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बार-बार दूध फटना न सिर्फ परेशानी बढ़ाता है, बल्कि नुकसान भी कराता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर आप दूध को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गर्मी में तापमान ज्यादा होने की वजह से दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। यही बैक्टीरिया दूध को खट्टा करके उसे फाड़ देते हैं।
Image: Freepik
बार-बार उबालना है जरूरी: दूध को दिन में कम से कम 2 बार जरूर उबालें। इससे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और दूध ज्यादा समय तक खराब नहीं होता।
Advertisement
तुलसी के पत्ते डालें: दूध उबालते समय उसमें 2-3 तुलसी के पत्ते डाल दें। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दूध को फटने से बचाते हैं।
सही तरीके से फ्रिज में रखें: दूध को उबालने के बाद तुरंत ठंडा करें और फिर फ्रिज में रखें। गर्म दूध सीधे फ्रिज में रखने से वह जल्दी खराब हो सकता है।
Advertisement
बेकिंग सोडा: अगर दूध जल्दी फटने का डर हो, तो उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। इससे दूध की ताजगी थोड़ी देर तक बनी रहती है।
धूप और गर्म जगह से दूरी: दूध को हमेशा ठंडी जगह पर रखें। गैस के पास या धूप में रखने से दूध जल्दी खराब हो जाता है।
साफ बर्तन: दूध रखने के लिए हमेशा साफ और सूखा बर्तन इस्तेमाल करें। गंदे बर्तन में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं।
दूध को उबालते समय ढककर न रखें, इससे भाप अंदर रह जाती है। अगर दूध से खट्टी गंध आने लगे, तो उसे इस्तेमाल न करें। फटे हुए दूध को फेंके नहीं, उससे पनीर या छाछ बनाई जा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।