
अपडेटेड 9 October 2025 at 16:27 IST
Hair Growth: बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल तेल और मेथी दाना के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ
आजकल बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो घर पर बना एक आसान उपाय आपकी मदद कर सकता है। आइये जानते है इसे बनाने और लगाने का तरीका।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

झड़ते बालों को रोकने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच प्याज का रस

झड़ते बालों को रोकने के लिए घरेलु नुस्खा
सबसे पहले मेथी दानों को रातभर पानी में भिगो दें। अगली सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
Advertisement

अब एक कटोरी में नारियल तेल को हल्का गर्म करें। इसमें मेथी का पेस्ट और प्याज का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं।
Image: Freepik
क्या है इस्तेमाल करने का तरीका?
- इसे लगाने के बाद 30-40 मिनट तक बालों में छोड़ दें।
- फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
Advertisement

क्या हैं इस नुस्खे के फायदे?
- मेथी दाना बालों की जड़ों को पोषण देता है और डैंड्रफ को कम करता है।
- प्याज रस बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और झड़ना रोकता है।
- नारियल तेल बालों को नमी देकर चमकदार बनाता है।

नारियल तेल, मेथी दाना और प्याज से तैयार होने वाला यह नुस्खा बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।
Image: Freepik
यह घरेलू उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और नियमित इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 16:27 IST