
अपडेटेड 21 July 2025 at 12:34 IST
इन दिनों बहुत ज्यादा टूट रहे हैं बाल? केवल 5 रुपये में झड़ते बाल रुक जाएंगे
How to Prevent Hair Fall in rainy season home remedies: बालों का झड़ना रोकने का उपाय क्या है? बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम न केवल लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो जाती है बल्कि नमी के कारण इंफेक्शन, डैंड्रफ आदि समस्याएं हो सकती हैं।
Image: Canva
ऐसे में यदि यहां दिया गया नुस्खा अपनाया जाता है, जिससे बरसात के मौसम में बाल झड़ने से रोक सकते हैं। ऐसे में इस तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
Image: FreepikAdvertisement

इसे बनाने के लिए आपके पास प्याज, नारियल का तेल और नींबू का रस होना बहुत जरूरी है। अब आप सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकालें।
Image: Canva
अब उस रस में नींबू का रस और नारियल का तेल मिला लें। अब मिश्रण का अच्छे से मिक्स कर लें और अपने बालों में लगा लें। अब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
Image: FreepikAdvertisement

फिर आधे घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलेगी।
Image: Canva
बता दें कि प्याज का रस न केवल बालों को मजबूत कर सकता है बल्कि उन्हें टूटने से भी बचाता है। इसके अंदर मौजूद सल्फर हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
Image: Freepik
वहीं नींबू के रस के अंदर एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो जड़ों को साफ रखने और डैंड्रफ से राहत दिला सकते हैं।
Image: X
ऐसे में यदि पूरी विधि के साथ इन्हें बालों में लगाया जाए तो न केवल बालों की लंबाई बढ़ती है बल्कि बालों को बेजान होने से भी रोकता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 12:34 IST