
अपडेटेड 27 September 2025 at 16:30 IST
Face Tanning: धूप से काली पड़ी त्वचा को Deep Clean करने के लिए घर पर बनाएं दही से Face Scrub, चेहरा करेगा Glow
गर्मी या धूप में निकलने से चेहरा टैन हो जाता है और स्किन की नेचुरल चमक भी खो जाती है। ऐसे में चेहरे को डीप क्लीन करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि जमा हुआ टैन हटे और त्वचा फिर से साफ और ग्लोइंग नजर आये। तो आज हम आपको बता रहे हैं एक आसान घरेलू नुस्खा, जिसमें दही से बना फेस स्क्रब, जो न सिर्फ टैनिंग हटाएगा बल्कि स्किन को स्मूद और सॉफ्ट भी बनाएगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

दही को चेहरे पर लगाने के फायदे
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है। यह डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन को ब्राइट बनाता है।
Image: @everydaywowday
दही स्किन को ठंडक भी देता है, जिससे धूप से हुई जलन और रुखापन भी कम होता है।
Image: FreepikAdvertisement

फेस स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर

फेस स्क्रब बनाने का तरीका
- एक साफ बाउल में दही लें।
- इसमें बेसन और कॉफी पाउडर मिलाएं।
- चाहें तो हल्का सा नींबू का रस डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें।
Advertisement

चेहरे पर स्क्रब लगाने का तरीका
चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि पोर्स खुल जाएं। अब तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक गोल-गोल मसाज करें।
Image: Pexels
10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि दही और बेसन स्किन में काम करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिए से पोछ लें। आखिर में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
Image: Pexels
क्या हैं फायदे?
- टैनिंग को दूर करता है।
- स्किन टोन को ब्राइट करता है।
- डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन स्मूद को बनाता है।
- चेहरा दिखता है फ्रेश और ग्लोइंग।

इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो नींबू का रस न डालें।
- हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।
- स्क्रब करने के बाद तुरंत धूप में न जाएं।

घर पर बना यह दही फेस स्क्रब टैनिंग हटाने का एक नेचुरल और सस्ता उपाय है। बस नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें, और कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा फिर से निखर जाएगी और ग्लो करने लगेगी।
Image: ShutterstockDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 September 2025 at 16:30 IST