
अपडेटेड 1 August 2025 at 14:01 IST
बच्चों ने घर की दीवार पर पेंसिल और पेन से बना दिया Drawing? जानें इस दाग को आसानी से छुड़ाने का तरीका
अगर आपके घर में भी बच्चें हैं और वह बड़े होने लगे हैं, चीजें समझने और सीखने लगे हैं, तो घर में उनके हिसाब से कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता होगा। आपके घर में अगर बच्चे छोटे हैं, तो फिर दीवारों पर पेन या फिर पेंसिल या रंगों से अलग-अलग चीजें बनी हुई नजर आती होंगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

दीवारों पर लगे पेन और पेंसिल के दाग जाते नहीं हैं और दिखने में भी अच्छा नहीं लगता। आइए जानते हैं कि दीवारों पर लगे पेन पेंसिल के दाग कैसे छुड़ाए जा सकते हैं।
Image: Canva
वैसे तो सबसे आसान काम है कि आप दीवारों पर पेंट लगा दें, तो बिल्कुल नया और फ्रेश लुक आ जाएगा। हालांकि यह खर्चीला उपाय है।
Image: CanvaAdvertisement

ऐसे में कुछ घरेलु उपाय हैं, जिसका इस्तेमाल दीवार पर बच्चों की पेंसिल या फिर पेन से लगे दाग निकालने के लिए किया जा सकता है।
Image: Canva
नेल पेंट रिमूवर को दाग वाली जगह पर कॉटन से लगाकर छोड़ दें। फिर बेकिंग सोडा, सफेद टूथपेस्ट, नींबू का रस, डिश लिक्विड और सिरका का पेस्ट बनाएं।
Image: CanvaAdvertisement

अब एक स्पॉन्ज की मदद से आप दीवार पर दाग वाली जगह पेस्ट को लगाकर रगड़ें। दाग जब साफ हो जाए तो सूखे कपड़े से पोछ लें।
Image: CanvaPublished By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 14:01 IST