
Kankhajura Removal Tips: कनखजूरा काटे तो क्या होता है? जानिए 5 रुपये में भगाने का आसान तरीका
बरसात के दिनों में घरों में अचानक से कनखजूरे निकल आते हैं। ये खासकर किचन, बाथरूम और नमी वाली जगहों पर ज्यादा दिखाई देते हैं। इन्हें देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं, क्योंकि इसका काटना बहुत दर्दनाक और खतरनाक लग सकता है। आइए जानते हैं कनखजूरा काटने पर क्या होता है और इन्हें भगाने का आसान घरेलू उपाय।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कनखजूरा काटे तो क्या होता है?
तेज दर्द और जलन - इसके काटने से तुरंत चुभन और जलन महसूस होती है।
Image: Shutterstock
सूजन और लालपन - जिस जगह पर काटता है वहां थोड़ी सूजन और लाल निशान पड़ सकते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
एलर्जी की संभावना - जिनकी स्किन सेंसिटिव है उन्हें खुजली या एलर्जी भी हो सकती है।
Image: Social Media
गंभीर नुकसान नहीं - आमतौर पर यह इंसान को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
कनखजूरा भगाने के उपाय
पानदान आएगा काम
पानदान केवल कनखजूरे ही नहीं, बल्कि घर में मौजूद अन्य कीड़े-मकोड़ों को भी दूर भगाने में असरदार साबित होता है। घर के कोने-कोने में इसे छिड़का जा सकता है।
Image: Freepik
नीम के पत्ते हैं असरदार
नीम के पत्ते या तेल दोनों ही आपके काम में आ सकते हैं। इसकी तेज गंध कनखजूरे बर्दाश नहीं कर पाते हैं। इसे आप पीसकर पानी में उबालकर स्प्रे बना सकते हैं।
Image: canva
तेज पत्ते का करें इस्तेमाल
तेज पत्ते की महक से कनखजूरे दूर भागते हैं। इसे आप पानी में उबालकर स्प्रे भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप पोटली में इसे बांधकर भी कोने कोने में रख सकते हैं।
Image: Freepik
कनखजूरे से बचाव के उपाय
- घर में नमी और गंदगी न बनने दें।
- बाथरूम और किचन की नालियां साफ रखें।
- फर्श पर समय-समय पर फिनाइल या नीम वाले क्लीनर से पोछा लगाएं।