how to remove blackness of forehead using curd at home on face for glowing skin mathe ke kalepan ko hatane ke upay dahi ko chehre par lagane ke fayde

Dark Forehead: माथे के कालेपन को दूर करने के लिए दही के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिनटों में साफ होगी टैनिंग और चमक उठेगा चेहरा

अक्सर धूप और धूल-मिट्टी की वजह से माथे पर कालापन जमने लगता है और बाद में यह टैनिंग दिखाई देने लगती है। चेहरा चाहे कितना भी साफ हो, लेकिन माथे का काला पड़ना लुक को फीका बना देता है। महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका आसान और सस्ता उपाय आपकी रसोई में ही मौजूद है। आइये जानते हैं कैसे?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टैनिंग हटाने के किन चीजों का करें इस्तेमाल?

टैनिंग को हटाने के लिए दही बेहद असरदार होती है। इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से चेहरा चमक उठेगा। 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही क्यों है असरदार?

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत से गंदगी और टैनिंग हटाने में मदद करता है।
 

Image: Canva
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और नेचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखने लगती है।

 

Image: Unsplash
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कैसे बनाएं घरेलू नुस्खा?

  • सबसे पहले 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
  • ऑयली स्किन है तो जरा सा बेसन भी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।  
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लगाने का तरीका

सबसे पहले चेहरे और माथे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। तैयार पेस्ट को माथे और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसे 15 मिनट तक सूखने दें।

Image: Shutterstock
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद ठंडे पानी से हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। आखिर में हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें।

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या हैं इस नुस्खे के फायदे?

  • माथे की टैनिंग और कालापन कम होता है।
  • स्किन साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनती है।
  • दही और नींबू का कॉम्बिनेशन नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।
Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कितनी बार आजमाएं?

हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से धीरे-धीरे माथे का कालापन दूर हो जाएगा और चेहरा चमकने लगेगा।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड