remove bitterness mustard oil

Mustard Oil: सरसों का तेल लगता है कड़वा? इस किचन हैक से आपकी दिक्कत हो जाएगी दूर

Mustard Oil : भारतीय रसोई में सरसों का तेल एक जरूरी चीजों में से एक है। इस तेल का तड़का हर दिन सब्जी और स्नैक्स में लगता है। लेकिन कई लोगों को इसका तीखापन और कड़वाहट परेशान करता है। आमतौर पर तेल को पकाकर इसका स्वाद ठीक किया जाता है। एक आसान तरीका बताया है, जिसे यूज करके सरसों तेल का तेजपन मिनटों में कम हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ये सरल उपाय।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेज आंच में कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें सरसों का तेल डालें। इसके ऊपर से एक स्टील प्लेट या ढक्कन रख दें ताकि शुरुआत की तीखी महक घर में न फैले।

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल अच्छे से गर्म होने के बाद प्लेट हटा दें। आंच को मीडियम लो फ्लेम पर कर दें। तेज आंच पर तेल जल सकता है, इसलिए इसे धीमी आंच पर पकाना जरूरी है। ऐसे तेल की कड़वाहट कम होगी। 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल पकने लगे, तब इसमें आधा चम्मच नमक डालें। नमक डालने के तुरंत बाद कड़ाही को फिर से ढक दें। नमक तेल के तीखेपन को सोख लेता है और इसे स्मूथ फ्लेवर देता है।

Image: freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ढक्कन लगाकर तेल को कुछ देर पकने दें। थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर देखें, अब तीखी महक या धुआं नहीं निकलना चाहिए। 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तेल साफ और कड़वाहट मुक्त हो गया है। तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। गर्म तेल का सीधा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

Image: freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडा होने के बाद यह तेल सब्जियों, दाल की तड़का, अचार और रोज खाना बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इसका स्वाद ज्यादा नरम होगा। 

Image: freepik
Published By:
 Sagar Singh

पब्लिश्ड