
Under Eye Wrinkles: उम्र से पहले ही नजर आने लगी है आंखों के नीचे झुर्रियां? आज ही करें यह उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा परिणाम
Tips To Get Rid Of Under Eye Wrinkles: खूबसूरत दिखने के लिए स्किन केयर करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए केवल सीटीएम रूटीन ही नहीं, बल्कि आपको आंखों के नीचे की त्वचा का भी खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। बढ़ते स्ट्रेस के कारण आंखों के नीचे उम्र से पहले ही झुर्रियां आने लगती है। तो आइये जानते हैं एक ऐसा घरेलू उपाय, जो अंडर आई स्किन की देखभाल करने में मदद करेगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
आंखों के नीचे की त्वचा की देखभाल किन चीजों से करें?
- विटामिन-ई कैप्सूल
- एलोवेरा जेल
विटामिन-ई कैप्सूल के स्किन को फायदे क्या हैं?
डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों को हल्का करता है। स्किन को अंदर से रिपेयर करने और एजिंग साइंस को रोकने में मददगार होता है।
Image: FreepikAdvertisement
एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मददगार होता है। साथ ही, झुर्रियों को कम करने और त्वचा को जवां रखने में मदद करता है।
Image: Freepik
आंखों के नीचे की त्वचा की देखभाल कैसे करें?
सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर डालकर आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
Image: FreepikAdvertisement
इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे की त्वचा पर लगा लें और हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रहे कि यह आंखों के अंदर न जाने पाए।
Image: Freepik
इसे आप अंडर आई में रात भर लगा हुआ छोड़ सकते हैं। धीरे-धीरे एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल त्वचा के अंदर चला जाएगा।
Image: Freepik
कैसे रखें अंडर आई स्किन का ख्याल?
रोजाना स्किन केयर रूटीन करते समय अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें।
Image: Freepik
रात को समय से सोये और जरूरत अनुसार 8 से 10 घंटों की नींद लें। कम स्ट्रेस लें और खाने-पीने में हेल्दी डाइट चुनें ताकि स्किन अंदर से हेल्दी रहे।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।