
अपडेटेड 24 July 2025 at 23:23 IST
Pigmentation On Skin: बढ़ती उम्र में झाइयों ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती? तो चावल के आटे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, दिखेंगी जवां
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में चेहरे पर झाइयां आना बेहद आम बात होती है, लेकिन समय से स्किन का ख्याल रखने से यह समस्या धीरे-धीरे ठीक भी हो सकती है। खूबसूरत दिखने के लिए घरेलू उपाय काम में आ सकते हैं और बाहरी प्रोडक्ट्स पर खर्च होने वाले रुपये भी बचा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए चावल के आटे के साथ किन चीजों को मिलाएं -
- फोटो गैलरी
- 1 min read

झाइयों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- चावल का आटा
- कच्चा दूध
- हल्दी

चावल के आटे को चेहरे पर लगाने के फायदे?
- त्वचा को जवां रखने में मदद करता है।
- एजिंग साइंस जैसे झाइयों को कम करने में सहायक होता है।
- त्वचा में लचीलापन लाने में मददगार होता है।
Advertisement

हल्दी को चेहरे पर लगाने से क्या होगा?
- स्किन पर गोल्डन ग्लो लाने का काम करता है।
- त्वचा रंगत को निखारने में मदद करता है।

कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
- त्वचा का टेक्सचर सुधरने का काम करता है।
Advertisement

झाइयों को कम करने के लिए घरेलू उपाय
सबसे पहले एक कटोरी में चावल के आटे के साथ में कच्चा दूध डालें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
Image: Shutterstock
इस पैक को चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें। लगभग 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। पानी की मदद से चेहरे को धो लें और स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
Image: Canva
कुछ ही दिनों में आपको चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 23:23 IST