
अपडेटेड 29 July 2025 at 17:32 IST
Clean Underarms: काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए असरदार है ये घरेलू नुस्खा, पसीने की बदबू भी हो जाएगी गायब
हम सभी को खूबसूरत दिखना पसंद होता है, लेकिन खूबसूरती केवल चेहरे ही नहीं, बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों को भी सही तरह से साफ-सफाई की जरूरत होती है। वहीं आजकल बढ़ती गर्मी और उमस भरे मौसम में अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इन्हें साफ करने के लिए एक आसान सा घरेलू उपाय ताकि आप बिना केमिकल वाले प्रोडक्टस को इस्तेमाल किए इन्हें साफ कर पाए-
- फोटो गैलरी
- 1 min read

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- दही
- आलू का जूस

आलू के जूस को अंडरआर्म्स में लगाने से क्या होगा?
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
- त्वचा से टैनिंग को हटाने में मदद करता है।
Advertisement

दही को अंडरआर्म्स में लगाने के फायदे
- इसमौजूद ब्लीचिंग गुण अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने में मदद करेगी।
- दही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और उसे मुलायम बनाता है।

काले अंडरआर्म्स को साफ करने का उपाय
सबसे पहले 2 अच्छी तरह से पीसकर रस को कटोरी में निकाल लें। अब रस के साथ में 1 से 2 चम्मच दही की डालकर मिला लें।
Image: Freepik
Advertisement

अच्छी तरह से दोनों को मिलाकर काले पड़े अंडरआर्म्स में लगा लें। चाहें तो 1 से 2 मिनट तक मसाज भी कर सकते हैं। इसे कॉटन और पानी की मदद से साफ करें और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
Image: freepik
धीरे-धीरे इस नुस्खे के इस्तेमाल से कालापन कम होने लगेगा और त्वचा की रंगत निखरकर नजर आएगी।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 July 2025 at 17:32 IST