
Makhana Paneer Tikki Recipe: टिक्की खाकर भी हो सकता है वेट लॉस, घर में इन आसान स्टेप्स से बनाएं मखाना-पनीर टिक्की, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर
Makhana Paneer Tikki: वजन घटाने के लिए कड़ी डाइट करनी पड़ती है। खानपान का काफी ध्यान रखना पड़ता है लेकिन अगर आप हमारी मखाना-पनीर टिक्की ट्राय करेंगे तो आपको ये डाइट काफी आसान और टेस्टी लगने लगेगी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वेट लॉस डाइट में मखाना और पनीर दोनों खाने की सलाह दी जाती है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर लो कैलरी स्नैक है जो वजन घटाने में काफी मदद करता है। ऐसे में चलिए मखाना-पनीर टिक्की की रेसिपी जान लेते हैं।
Image: freepik
मखाना-पनीर टिक्की की सामग्री- ड्राई रोस्ट किया 1 कप मखाना, 1 कप कद्दूकस पनीर, एक छोटा उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस।
Image: freepikAdvertisement
सबसे पहले मखानों को कुरुकरा होने तक भूनें। फिर उनका मिक्सर में पाउडर बना लें। एक बाउल में इस पाउडर में कद्दूकस किया पनीर और उबले हुए आलू को मैश करके मिला लें।
Image: freepik
इस मिश्रण में हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, गरम मसाला और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर गूंथ ले और हाथों में घी लगाकर गोल आकार की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें।
Image: AIAdvertisement
अब टिक्कियों को फ्राई करेंगे। एक नॉन-स्टिक तवा लें और इसपर थोड़ा सा घी लगा लें। धीमी आंच पर टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंके।
Image: AI
टिक्कियां एकदम क्रिस्पी हो जाएंगी। अब इन टिक्कियों को हरी या लाल चटनी के साथ सर्व करें। आपकी मखाना-पनीर टिक्की एकदम तैयार है।
Image: AI
मखाना-पनीर टिक्की आपके वेट लॉस में तो मदद करती ही है, लेकिन ये आपकी मसल हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। ये भूख को कंट्रोल में रहेगी। आप इसमें सेंधा नमक डालकर व्रत में भी खा सकते हैं।
Image: AI