how to make virgin mojito at home recipe summer cooling drink energy booster

Mojito Drink Recipe For Summer: घर में 5 मिनट में तैयार करें 200 रुपये में मिलने वाली मोजितो, पीते ही गर्मी होगी छूमंतर; बनाना भी है बेहद आसान

Homemade Virgin Mojito Drink For Summer: गर्मी के मौसम में हर किसी का मन कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का करता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही कैफे जैसी स्वादिष्ट मोजितो बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। बाहर मिलने वाली मोजितो के लिए अक्सर 150 से 200 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अब आप इसे घर पर सिर्फ 5 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका ठंडा-ठंडा स्वाद शरीर को तुरंत ताजगी देने का काम करता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोजितो बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 1 नींबू, 10-12 पुदीने की पत्तियां, 2 बड़े चम्मच चीनी या शहद, 1 गिलास सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर, बर्फ के टुकड़े, थोड़ा सा काला नमक, नींबू के स्लाइस 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोजितो बनाने की विधि: सबसे पहले एक गिलास में नींबू के छोटे टुकड़े डालें। अब इसमें पुदीने की पत्तियां और चीनी डालकर हल्के हाथों से मसल लें ताकि पुदीने और नींबू का फ्लेवर अच्छी तरह निकल जाए।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। अब ऊपर से सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। अब चम्मच से अच्छे से मिक्स करें। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी रिफ्रेशिंग मोजितो। ऊपर से नींबू और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें। शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। पुदीना पेट को ठंडा रखने में सहायक होता है। 
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मी और थकान को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो चीनी कम रखें। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आप इसमें संतरे या तरबूज का फ्लेवर भी मिला सकते हैं। बच्चों के लिए सोडा की जगह साधारण ठंडा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप भी गर्मी में कुछ ठंडा, टेस्टी और झटपट बनने वाला ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर यह आसान मोजितो रेसिपी जरूर बनाएं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड