
अपडेटेड 23 October 2025 at 23:27 IST
Dark Circles Eye Mask: बाजार से खरीदने की जगह अब घर में बनाएं Under Eye Mask, काले घेरे होंगे कम
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल, नींद की कमी या तनाव हमारी आंखों के नीचे काले घेरे की वजह बन जाते हैं। ये न केवल चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि थकान और उम्र बढ़ने का असर भी दिखाते हैं। अगर आप इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे अंडर-आई क्रीम्स खरीदकर थक चुके हैं, तो अब घर पर ही बनाएं नेचुरल Under Eye Mask। आइये जानते हैं कैसे-
- फोटो गैलरी
- 1 min read

किन चीजों से बनाएं अंडरआई मास्क?
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- ½ चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं अंडरआई मास्क?
- सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- आपका कूलिंग और हाइड्रेटिंग आई मास्क तैयार है।
Advertisement

कैसे लगाएं अंडरआई मास्क?
सबसे पहले आंखों के नीचे का हिस्सा साफ करें। अब तैयार किया गया एलोवेरा मास्क आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं।
Image: Freepik

इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में कॉटन से धीरे-धीरे साफ कर लें या ठंडे पानी से धो लें। गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है।
Image: Freepik
Advertisement

क्या हैं अंडरआई मास्क के फायदे?
एलोवेरा जेल आंखों के नीचे की त्वचा को ठंडक देता है और सूजन कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट काले घेरे हल्के करने में मदद करते हैं।
Image: Freepik

इस मास्क को रोज रात में सोने से पहले लगाएं। कुछ ही दिनों में काले घेरे कम होने लगेंगे और आंखों के नीचे की स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी।
Image: freepik
काले घेरों से निजात पाने के लिए अब महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बस घर पर तैयार करें एलोवेरा और गुलाबजल से बना यह आसान Under Eye Mask और थकी हुई नहीं बल्कि आंखें दिखेंगी तरोताजा।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 October 2025 at 23:27 IST