how to make tofu paneer at home using soyabean homemade tofu making low fat paneer easy way

Tofu Making Recipe At Home: घर में ऐसे बनाएं मिनटों में सोयाबीन की मदद से टोफू, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत; नोट करें विधि

How To Make Tofu At Home: आजकल हेल्दी खाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी वजह से टोफू भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है। प्रोटीन से भरपूर टोफू को कई लोग “सोया पनीर” भी कहते हैं। इसे सब्जी, सलाद, सैंडविच और स्नैक्स में इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में टोफू आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। घर का बना टोफू ज्यादा फ्रेश और शुद्ध होता है। अगर आप भी घर में हेल्दी और सॉफ्ट टोफू बनाना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टोफू बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 2 कप सोयाबीन, 8-10 कप पानी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका, मलमल का कपड़ा
 

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर पर टोफू बनाने की आसान विधि: सबसे पहले सोयाबीन को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें रातभर या कम से कम 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इससे सोयाबीन फूल जाएगी और आसानी से पीसी जाएगी।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भीगी हुई सोयाबीन का पानी निकाल लें और मिक्सर में थोड़े-थोड़े पानी के साथ पीस लें। अब इस पेस्ट को बड़े बर्तन में डालें और इसमें पानी मिलाकर उबाल लें। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उबाल आने के बाद गैस धीमी करें और करीब 10 मिनट तक पकाएं। फिर मलमल के कपड़े की मदद से इसे छान लें। जो सफेद लिक्विड निकलेगा वही सोया दूध है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब सोया दूध को फिर से हल्का गर्म करें। इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालते जाएं और चलाते रहें। कुछ ही मिनटों में दूध फटना शुरू हो जाएगा और पानी अलग दिखने लगेगा।

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब फटे हुए मिश्रण को मलमल के कपड़े में डालकर पानी अलग कर लें। ऊपर से हल्का वजन रख दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसे 20-30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।

Image: AI/Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब कपड़ा हटाएं और टोफू को मनचाहे आकार में काट लें। आपका फ्रेश और सॉफ्ट टोफू तैयार है।
 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टोफू खाने के फायदे: प्रोटीन से भरपूर होता है। वजन कम करने में मदद करता है। दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पनीर का हेल्दी विकल्प है। शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन फूड होता है। 

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टोफू को ज्यादा सॉफ्ट चाहिए तो कम वजन रखें। ज्यादा सख्त टोफू के लिए ऊपर भारी वजन रखें। इसे फ्रिज में 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड