
Tandoori Roti Making At Home: बिना तंदूर के घर में बनेगी होटल जैसी तंदूरी रोटी, बस जान लें ये आसान सा तरीका
Homemade Hotel Style Tandoori Roti Making: अगर आपको भी होटल या ढाबे की तंदूरी रोटी खाना पसंद है, तो अब इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। बहुत से लोग सोचते हैं कि तंदूरी रोटी बनाने के लिए तंदूर होना जरूरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप गैस पर तवा और थोड़ी सी ट्रिक की मदद से नरम और स्वादिष्ट तंदूरी रोटी बना सकते हैं। ये रोटी दाल, पनीर या किसी भी सब्जी के साथ बहुत टेस्टी लगती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
तंदूरी रोटी बनाने के लिए सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच नमक, थोड़ा सा बेकिंग सोडा, जरूरत अनुसार गुनगुना पानी, बटर या घी
Image: Freepik
बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें। इसमें नमक, दही, तेल और चुटकी भर बेकिंग सोडा डाल दें। अब गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें।
Image: FreepikAdvertisement
आटे को ढककर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि रोटियां मुलायम बनें। अब आटे की लोइयां बनाकर हल्का मोटा बेल लें। ध्यान रखें कि तंदूरी रोटी सामान्य रोटी से थोड़ी मोटी होती है।
इसके बाद गैस पर एक मोटा तवा गर्म करें। रोटी की एक तरफ हल्का पानी लगाएं और पानी वाली तरफ को तवे पर चिपका दें। इससे रोटी तवे से गिरेगी नहीं।
Image: AIAdvertisement
जब रोटी पर हल्के बुलबुले दिखने लगें, तब तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर रखें। रोटी फूलने लगेगी और उस पर हल्के काले धब्बे भी आ जाएंगे, बिल्कुल होटल जैसी।
Image: AI
रोटी पकने के बाद इसे तवे से उतार लें और ऊपर से बटर या घी लगा दें। गरमा-गरम तंदूरी रोटी को शाही पनीर, दाल मखनी, मिक्स वेज या किसी भी मसालेदार सब्जी के साथ सर्व करें।
Image: Freepik
घर की बनी ये तंदूरी रोटी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी। तवा लोहे का हो तो रोटी ज्यादा अच्छी बनेगी। नॉनस्टिक तवे पर रोटी चिपकती नहीं है, इसलिए उसका इस्तेमाल न करें।
Image: Freepik
आटा ज्यादा सख्त न गूंथें, इससे रोटी सॉफ्ट बनेगी। अब बिना तंदूर के भी आप घर पर आसानी से होटल जैसी तंदूरी रोटी बना सकते हैं और खाने का स्वाद दोगुना कर सकते हैं।